Crime NewsNews

???? मुंशी चौराहे पर डंपर की टक्कर से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया जाम

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

बनेड़ा – भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। झांतला निवासी 32 वर्षीय अरुण प्रताप सिंह उर्फ शेरु सिंह, जो फैक्ट्री में ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे, उन्हें मुंशी चौराहे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

कैसे हुआ हादसा?

घटना गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे की है, जब अरुण प्रताप सिंह अपनी बाइक से हुरड़ा से भीलवाड़ा मेगाहाइवे की ओर अपने गांव लौट रहे थे। मुंशी चौराहे के पास सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण प्रताप सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Image 2025 08 08 at 18.05.02

एम्बुलेंस चालक की तत्परता, लेकिन जान नहीं बच सकी

घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस चालक मुर्शीद खान तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल अरुण को बनेड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें गंभीर हालत में भीलवाड़ा रैफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटनास्थल पर उभरा जन आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया रोड जाम

हादसे की खबर गांव में फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भारी आक्रोश जताया। लोगों ने इस क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भीलवाड़ा मेगाहाइवे को जाम कर दिया।

प्रमुख जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मौके पर

  • पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा
  • कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रैगर
  • बल्दरखा सरपंच श्याम लाल शर्मा
  • मुंशी सरपंच भागचंद कुमावत
  • उपरेड़ा सरपंच ईशु बन्ना
  • हेमेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, देवेंद्र सिंह
  • चंद्रवीर सिंह, सत्यनारायण सिंह, कुलदीप सिंह
  • दुर्गेश सिंह, युवराज सिंह, बालकिशन शर्मा
  • हनुमान सिंह, बबलू प्रजापत सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

प्रशासन हरकत में आया, पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना पर बनेड़ा थानाप्रभारी मुलचंद वर्मा मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। शाहपुरा डीएसपी ओमप्रकाश विश्नोई भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी।

बल्दरखा सरपंच श्याम लाल शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर शांतिपूर्ण समाधान की अपील की, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई।


गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

शुक्रवार सुबह मृतक अरुण प्रताप सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।


ग्रामीणों की मांग: लगाए जाएं स्पीड ब्रेकर, डंपर चालकों पर हो सख्ती

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि:

  • मुंशी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएं
  • डंपर व भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए
  • अवैध डंपरों की आवाजाही पर सख्ती हो
  • पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाए

यह कोई पहली घटना नहीं…

इस इलाके में इससे पहले भी कई जिंदगियां तेज रफ्तार वाहनों की भेंट चढ़ चुकी हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करेंगे।


लुनिया टाईम्स की अपील:

प्रशासन और परिवहन विभाग को चाहिए कि सड़कों पर चल रहे भारी वाहनों की गति पर अंकुश लगाएं और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दें। एक लापरवाही पूरे परिवार को उजाड़ सकती है।


 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button