सेवाड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित, 5 महिलाओं सहित 57 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Vikram B Rathod
सेवाड़ी। सेवा भारती की प्रेरणा से श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई सेवाड़ी एवं मारवाड़ एकता परिषद मुंबई राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर, श्री खेतलाजी मंदिर के पास बस स्टैंड पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 5 महिलाओं सहित कुल 57 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
आयोजक नरेंद्र परमार ने बताया कि शिविर का शुभारंभ संत विजय सिंह, सेवा भारती सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली, नरेंद्र परमार, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक दीपक प्रजापत, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, जिला मंत्री सुरेश रावल, सेवाड़ी जैन समाज अध्यक्ष सोहनलाल जैन सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं जयघोष के साथ किया गया।
-
मां दुर्गा की विदाई के उपलक्ष में किया कन्या भोज का आयोजनOctober 3, 2025
इस अवसर पर महावीर सिंह देवड़ा, देवेंद्र दवे, दिलीप मेवाड़ा, रमेश परिहार, लक्ष्मण पालीवाल, गोरधन सिंह राव, किशोर मेवाड़ा, भेरू सिंह सोलंकी, कीकाराम जनवा, भलाराम देवासी, सोहनलाल पालीवाल, शिवलाल पालीवाल एवं कृष्णपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर को सफल बनाने में अरुण सैन, प्रकाश त्रिवेदी, दिनेश वैष्णव, घीसूलाल सैन, गवेंद्र सिंह राणावत, उदय सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, हरेश रावल, पुखराज गर्ग, ललित गर्ग, अभिषेक गर्ग, जितेंद्र परिहार, जयपाल सिंह, शैतान पुरी, अमित देवगन, अजय पुरी, विशाल मारू, दिलीप जानी, अरविंद परमार, वरुण बोहरा, नवीन बोहरा एवं चुन्नीलाल मीणा सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मातृशक्ति की ओर से पुष्पा देवी, बाला दवे, पिंकी माली, पूजा माली एवं शकुंतला रावल ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में रक्त संग्रहण की सेवाएं भगवान महावीर ब्लड बैंक द्वारा प्रदान की गईं।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। शिविर के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।











