News

विधायक की अनुशंसा से बन रही सड़क का भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Bharat Jingar

रानी विधायक केसाराम चौधरी की अनुशंसा पर रानी नगर में धर्मवीर मैदान से हनुमान मंदिर रोड तथा हनुमान मंदिर रोड से हरिजन बस्ती होते हुए रानीगांव रोड नाले तक बन रही सड़क का भाजपा रानी मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत महामंत्री डालचंद चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य ऐसा होना चाहिए जो लंबे समय तक टिकाऊ रहे उन्होंने संवेदक को आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए भी कहा

धर्मवीर मैदान के समीप सड़क निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा इस पर हरीश गहलोत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं संवेदक को भविष्य में अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और संबंधित एजेंसियां इसका विशेष ध्यान रखें इस अवसर पर भाजपा मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button