News

शहरी सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई से मिला लाभ: कुछ ही मिनटों में जारी हुआ जन्म प्रमाण पत्र, लाभार्थी ने सरकार का जताया आभार

भरत शर्मा।

पाली। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में किशनपुरा रोड, खारड़ा निवासी प्रभुराम पुत्र कुपाराम को शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र जारी होने से बड़ी राहत मिली।

प्रभुराम ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए नगर पालिका रानी खुर्द में आवेदन प्रस्तुत किया। शहरी सेवा शिविर के दौरान प्राप्त आवेदन पर नगर पालिका प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और 16 जून 2026 को प्रातः 11ः09 बजे डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया। शिविर में संचालित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सेवा के तहत समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए लाभार्थी को मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। इससे उन्हें विभिन्न सरकारी एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिली।

जन्म प्रमाण पत्र समय पर मिलने से प्रसन्न प्रभुराम ने नगर पालिका रानी खुर्द एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है। यह उदाहरण दर्शाता है कि शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button