News

भायंदर पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर 21 जून को

Vikram B Rathod

भायंदर। भारतीय जनता पार्टी (भायंदर पश्चिम मंडल) द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, रविवार को प्रातः 6:00 बजे से राजस्थान हॉल, 60 फीट रोड, भायंदर पश्चिम में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक श्री नरेन्द्र मेहता, महापौर श्रीमती डिम्पल मेहता, उपमहापौर श्री ध्रुवकिशोर पाटिल, जिलाध्यक्ष श्री दिलीप जैन सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Image 2026 06 18 at 1.33.34 PM

इस अवसर पर जिल्हा संयोजक संजय वोरा, जिल्हा उपसंयोजक सुनील जैन एवं अरुण बिस्सा, मंडल संयोजक भरत कोठारी, मंडल सहसंयोजक संदीप पिपलिया, सुनिता जैन, स्थानीय नगरसेवक परेश शाह एवं मेबल कोरिया भी सहभागिता करेंगे।

भाजपा भायंदर पश्चिम मंडल अध्यक्ष रितेश शाह ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

“योग अपनाएं – जीवन संवारें, योग करें – निरोग रहें” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता को समर्पित रहेगा।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button