News

विश्व योग दिवस पर पाली में उमड़ा जनसैलाब, लाखोटिया उद्यान में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया योग, जिलेभर में आयोजित हुए कार्यक्रम

रिपोर्टर – भरत शर्मा

पाली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पाली शहर के लाखोटिया उद्यान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग एवं नगर निगम पाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने भाग लिया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एज” रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा और सुना।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एवं प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. बजरंगलाल शर्मा एवं डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षकों द्वारा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जिलेभर में हुआ योगाभ्यास

विश्व योग दिवस पर रणकपुर, ओम आश्रम जाडन, जवाई सहित जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा ब्लॉक, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी योगाभ्यास कराया गया।

योग दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान एवं “योग भी, वोट भी” अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने उत्साह के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, एसडीएम विमलेन्द्र राणावत, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक रज्जाक अली, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। योगाभ्यास का संचालन कवयित्री तृप्ति पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सरस डेयरी द्वारा छाछ तथा अन्य संस्थाओं द्वारा पेयजल एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button