निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर राहगीरों को पिलाया निम्बू की सिकजी और केरी पानी

घेवरचन्द आर्य पाली
पाली 26 जून। गुरूवार को निर्जला एकादशी का पर्व पाली शहर सहित जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । लोगों ने व्रत रखकर दान पूण्य किया। किसी ने आम वितरण किया तो किसी ने आईसक्रीम और बिस्कुट। इसी कड़ी के तहत रेल्वे स्टेशन के सामने सुभाष सर्किल स्थित शिवशक्ति ट्रवेल एजेंसी के जयनारायण कुनाल रिधान अरोड़ा की और से राहगीरों को शरबत निम्बू सिकजी केरी पानी आईसक्रीम और बच्चों को बिस्कुट वितरित किए गये।

जिसमें बी आर देवासी, प्रेमनारायण भाटी, भंवरलाल भाटी, ओपी भट्ट, विनोद कुमार शर्मा, मुन्ना लाल सारडा, करणसिंह, चम्पालाल, कल्याण सिंह एवं तुषार शर्मा सहित कई वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग रहा। समाज सेवी एवं वरिष्ठ नागरिक जयनारायण अरोड़ा ने बताया कि वे पिछले 40 वर्ष से निर्जला एकादशी के दिन प्याऊ लगाकर भक्तों को निम्बू सिकजी और केरी पानी पिला रहे हैं जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिक भी सेवा करके गर्वित होते हैं। उन्होंने बताया की सेवा से सकून मिलता है जिससे आत्म संतुष्टि मिलती है।











