News

मानस योग साधना से तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का संदेश, एक दिवसीय शिविर सम्पन्न

भरत शर्मा


सुमेरपुर। मानस योग साधना समिति, सुमेरपुर के तत्वावधान में तथा इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्पिरिचुअलिज्म (IASS), मेरठ एवं आस्था वैदिक संस्थान के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक विकास शिविर रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी कालूराम कुम्हार एवं पतंजलि युवा भारत के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र आस्था ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि योग एवं आध्यात्मिक साधना भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ समाज में सकारात्मक चेतना एवं संस्कारों का संचार करती है।
शिविर के मुख्य वक्ता डॉ. गोपाल शास्त्री ने मानस योग साधना के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में तनावमुक्त, स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग, ध्यान और सकारात्मक चिंतन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने नियमित साधना एवं सात्विक जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।
शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानस योग साधना के व्यावहारिक अभ्यास किए तथा आध्यात्मिक जीवन के महत्व को समझा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जसाराम चौधरी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में गणेश विश्वकर्मा, पुखराज गहलोत, मदन सुथार, दीपक अग्रवाल, कमलेश आस्था, जीत माली, कोमल माली, संजना सुथार, रेखा भंडारी, सविता वैष्णव, गणपत राजपुरोहित, मंजू माली, शोभा माली, सविता भाटी एवं घीसूलाल माली, प्रमोद गिरी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

WhatsApp Image 2026 07 05 at 5.13.59 PM WhatsApp Image 2026 07 05 at 5.13.58 PM

उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में योग, अध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जनजागरण का कार्य करते हैं। समिति के बाली संयोजक जसाराम चौधरी (बाबागांव), सहसंयोजक पुखराज गहलोत (बाली) तथा शिविर सहयोगी नरेंद्र परिहार आस्था, दीपक अग्रवाल एवं मदन सुथार ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के सफल आयोजन में मानस योग साधना समिति, ओसियां (जोधपुर) के दीनदयाल राठी, कमल ओझा, पदमसिंह सोवनिया तथा मानस योग साधना समिति, कांकरोली के प्रभारी डॉ. महेश दाधीच, मनोहर व्यास, श्रीमती विद्या दाधीच सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button