News

महिला एवं बालिका सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित

भरत शर्मा।


पाली, 17 जुलाई। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, पाली के संयुक्त तत्वावधान में सुंदर नगर स्थित आशीर्वाद बालाजी मंदिर के पास महिला एवं बालिका सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के साथ हिंसा या उत्पीड़न की घटना होती है अथवा आसपास किसी महिला के साथ ऐसा हो रहा हो, तो वह विभाग के अधीन संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से संपर्क कर सकती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8000298450 पर सूचना देकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है।

WhatsApp Image 2026 07 17 at 8.08.26 PMउन्होंने बताया कि महिलाएं सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं का भी लाभ ले सकती हैं, जहां पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, कानूनी सलाह एवं सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा अस्थायी आश्रय जैसी पांच प्रमुख सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा 24 घंटे हेल्पलाइन सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। कार्यशाला में बालिकाओं एवं महिलाओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं, जैसे शिक्षा सेतु योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना तथा लाडो प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त करियर काउंसलिंग, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न की स्थिति में सहायता, पारिवारिक विवादों में परामर्श, कानूनी सहायता एवं संरक्षण सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम विषय पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह रोकने में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। कार्यशाला में कालिका टीम सहित सुंदर नगर क्षेत्र की लगभग 20 महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button