News

टुंडी प्रखण्ड के रतनपुर गांव के शिक्षा विभाग के लिपिक मिथिलेश गौतम को हृदय गति रूकने से हुआ निधन

अधिवक्ता सह श्रौत्रिय ब्राह्मण समाज के पाण्डेयडीह केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल पाण्डेय के भतिजा मिथिलेश पाण्डेय का हृदयाघात से हुआ निधन


Deepak Kumar Pandey

टुंडी /धनबाद आज दिनांक 31 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को टुंडी प्रखंड के रतनपुर पंचायत एवं गांव 40 वर्षीय निवासी मिथिलेश कुमार पाण्डेय उर्फ मिथिलेश कुमार गौतम घर से निकलकर राजगंज क्षेत्रीय कार्यालय जाने हेतु सुबह 09:00 बजे निकलें ही थें की अचानक सीने में दर्द हुई और हृदय की गति रूकने से मृत्यु हो गई। मिथिलेश कुमार पाण्डेय उर्फ मिथिलेश कुमार गौतम के पिता स्वर्गीय सुधीर कुमार पाण्डेय की गिरिडीह जिला में शिक्षक के पद पर रहते हुए मृत्यु हुई थी ,अनुकम्पा पर मिथिलेश गौतम की शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में ही सर्वप्रथम लिपिक पद पर नौकरी हुईं थीं। फिर बाद में अपने गृह जिला धनबाद में लिपिक पद पर कार्यरत रहे एवं वर्तमान समय में राजगंज क्षेत्रीय कार्यालय में लिपिक पद पर पदस्थापित रहें।

WhatsApp Image 2026 08 01 at 9.35.36 AM

बताते चलें की मृतक मिथिलेश पाण्डेय श्रौत्रिय ब्राह्मण समाज के पाण्डेयडीह केन्द्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक सह धनबाद कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल पाण्डेय के भतीजें हैं। मृतक गौतम अपने पीछे अर्द्धांगिनी शीलू पाण्डेय एवं दो पुत्री (०१) काव्या गौतम – वर्ग अष्टम,(०२) कृतिका गौतम वर्ग – सप्तम एवं इकलौता पुत्र केशव गौतम – वर्ग चतुर्थ में अध्ययनरत हैं । इस घटना से पूरे परिवार एवं रतनपुर गांव के साथ-ही-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मिथलेश कुमार गौतम
मिलनसार स्वभाव और मृदुभाषी होने के कारण विभाग में भी सबके प्रिय पात्र के रूप में पहचान थी। आकस्मिक निधन की खबर से परिजनों तथा शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों में गहरा आघात हुआ हैं । उनके आकस्मिक एवं असमय निधन से शोक व्यक्त करनेवाले में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बासुकीनाथ पाण्डेय, चिकित्सक रामचन्द्र पाण्डेय, श्रीपति पाण्डेय, सुबोध पाण्डेय,चन्द्रशेखर सिंह, अरूण कुमार सिंह, बिनोद पाण्डेय तथा कार्यालय के समस्त कर्मी ने अन्तिम दर्शन किया, इत्यादि के अलावा क्षेत्रीय लोगों ने शोक व्यक्त किया। गौतम का अन्तिम दाह-संस्कार बराकर नदी के धर्मगढ़ घाट में किया गया, उनको मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र केशव गौतम अपने चाचा अखिलेश कुमार उत्तम के सहयोग से रात्रि 07:30 बजे सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में दिया ।।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button