News

विश्वकर्मा समाज ने बुलंद की सम्मान की आवाज, शहर में ‘श्री विश्वकर्मा पांचाल सर्किल’ निर्माण और विश्वकर्मा जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Prabhu Lal Lohar

भीलवाड़ा। श्री विश्वकर्मा पांचाल (लोहार) महासभा संस्था, भीलवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने 1 अगस्त को विधायक अशोक कोठारी को ज्ञापन सौंपकर भगवान श्री विश्वकर्मा के सम्मान में दो महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। समाज ने शहर के किसी प्रमुख चौराहे का नाम “श्री विश्वकर्मा पांचाल सर्किल” रखने, वहां भगवान श्री विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित करने तथा विश्वकर्मा जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कराने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की। ज्ञापन में समाज ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार, वास्तुकार, अभियंता एवं समस्त निर्माण कार्यों के आराध्य देव हैं।

WhatsApp Image 2026 08 01 at 9.48.59 PM WhatsApp Image 2026 08 01 at 9.48.43 PM

देशभर में करोड़ों श्रद्धालु उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। समाज ने मांग की कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार शीघ्र निर्णय लेकर विश्वकर्मा जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे। साथ ही भीलवाड़ा में भगवान श्री विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर उनके नाम पर ‘श्री विश्वकर्मा पांचाल सर्किल’ बनाया जाए। महासभा ने कहा कि भीलवाड़ा शहर में भगवान श्री विश्वकर्मा के नाम पर सर्किल बनने से समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। इससे भगवान श्री विश्वकर्मा के योगदान को उचित सम्मान मिलेगा और नई पीढ़ी उनके आदर्शों, शिल्पकला, तकनीकी ज्ञान एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से प्रेरणा ले सकेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अशोक कोठारी से समाज की इन मांगों को राज्य एवं केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। विधायक ने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामेश्वरलाल रेवड़िया (आरजिया), उपाध्यक्ष सांवरमल, महामंत्री भेरूलाल बोरड़ा, श्यामलाल जुनावास, शोभाराम धामनिया, भेरूलाल कोटड़ी, भंवरलाल सरसड़ी, भेरूलाल सांगवा, सतीश पांचाल, नवरत्न अंटालीराजूलाल चमनपुरा सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button