विहिप कार्यकर्ताओं के सवालों पर मंथन, संगठन को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर: डॉ. सुरेंद्र जैन

Ghevarchand Arya
विहिंप जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को अग्रसेन भवन जोधपुर में संत रामप्रसाद जी महाराज एवं चिन्मयानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई। केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ.सुरेंद्र जैन,राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द कुमार, क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रांत अध्य्क्ष डॉ राम गोयल, प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी, मानाराम विश्नोई, प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी द्वारा भारत माता राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया
बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, परिवार प्रबोधन एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को जिज्ञासा एवं समाधान विषय पर संबोधित किया। बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा समाज के विभिन्न विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका समाधान किया।

जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और निरंतर संवाद से होती है। कार्यकर्ता अपने दायित्वों को समझते हुए समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें और संगठन के विचार एवं उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं समाज जागरण के कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया।
प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों, परिवार प्रबोधन, गौ संरक्षण, धर्म जागरण तथा सामाजिक समरसता से जुड़े अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पवन पांडे को प्रान्त नैतिक शिक्षा प्रमुख, प्रकाश कवर मातृशक्ति प्रान्त टोली सत्संग प्रमुख, रेखा सोलंकी मातृशक्ति विभाग संयोजिका, संतोष वैष्णव दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका की जिम्मेदारी सौपी गई बैठक में विहिप प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, जिला सह मंत्री किशन सीरवी ने बैठक में भाग लिया।











