News

साँवरिया जी में हरियाली अमावस्या मेला आजः यातायात पुलिस ने जारी की सख्त पार्किंग व्यवस्था, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

सत्यनारायण सेन गुरला


गुरला/मंडफिया (चित्तौड़गढ़)। प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवरिया सेठ मंदिर में आज, 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले भव्य हरियाली अमावस्या मेले के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। कार्यालय पुलिस थाना मंडफिया द्वारा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए एक विशेष वाहन पार्किंग और रूट चार्ट जारी किया गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और जाम से बचने के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निम्नलिखित पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं:

  • भादसोड़ा की तरफ से आने वाली बसें इन सभी बसों कोकॉलेज के पास वाली पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
  • भादसोड़ा की तरफ से आने वाले अन्य वाहन छोटे औरनिजी वाहनों की पार्किंग रेफरल हॉस्पिटल बाईपास पार्किंग में रहेगी।
  • चिकारड़ा की तरफ से आने वाले वाहन इस मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को गोकुल विश्रांति गृह में पार्क करना होगा।
  • भदेसर रोड की तरफ से आने वाले वाहन इन वाहनों के लिए रिंग रोड बाईपास पर रामलाल गाडरी के कुएं के पास पार्किंग व्यवस्था की गई है।

करेड़ा नरबदिया बाईपास की तरफ से आने वाले वाहन

  • इस रूट के वाहनों को रिंग रोड बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पार्क कराया जाएगा।
  • कस्बा मंडफिया के अंदर प्रवेशः कस्बे के भीतर केवल आवश्यक और जरूरी सेवाओं या वस्तुओं से जुड़े वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

बैरिकेडिंग से बंद रहेंगे अन्य रास्ते

पुलिस ने साफ किया है कि इन निर्धारित रूटों और पार्किंग स्थलों के अलावा अन्य सभी रास्तों को बैरिकेडिंग करके पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुगम दर्शन के लिए ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button