सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कावड़ियों से गूंजा कंवलियास वाटर कूलर किया भेट

गौतम सुराणा कंवलियास
कंवलियास। सावन के अंतिम सोमवार को भीषण गर्मी और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। त्रिदेव महादेव मंदिर में सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेकर विभिन्न स्थानों से पहुंचते रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।कावड़ यात्राओं के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने त्रिदेव महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। भजनों के बीच कावड़ियों में विशेष उत्साह नजर आया।सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने देर तक भजनों का आनंद लिया।

वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कार्यकर्ता सुबह से ही व्यवस्थाओं में जुटे रहे। दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कार्यकर्ता दिनभर सेवाएं देते नजर आए। वही बाहेती परिवार रायला द्वारा स्वर्गीय हर्षित की स्मृति में वाटर कूलर भेंट किया गया भीषण गर्मी और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा और पूरा कंवलियास भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। वही लोगो ने मेले का आनंद लिया











