LPG बुकिंग नियम बदला: अब 25 दिन बाद बुक होगा अगला सिलेंडर

Satyanarayan Sen
घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने LPG रीफिल की दोबारा बुकिंग के अंतर को लेकर नया फैसला लिया है। मंत्रालय के 7 सितंबर 2026 के पत्र के अनुसार, अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का समान इंटर-रीफिल बुकिंग गैप लागू किया जाएगा।
मंत्रालय के अनुसार, फरवरी 2026 में मध्य-पूर्व में उत्पन्न संघर्ष के दौरान LPG की मांग को नियंत्रित करने के लिए शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर निर्धारित किया गया था। उस समय यह व्यवस्था अस्थायी मांग-प्रबंधन उपाय के रूप में लागू की गई थी।

अब LPG की मौजूदा आपूर्ति स्थिति में सुधार और रीफिल बैकलॉग में पर्याप्त कमी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन के अंतर को घटाकर 25 दिन करने का निर्णय लिया गया है।
नए नियम की मुख्य बातें
- LPG रीफिल की अगली बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतर होगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों में पहले लागू 45 दिन की अवधि समाप्त की जा रही है।
- ग्रामीण और शहरी—दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए समान 25 दिन का नियम रहेगा।
- तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
इस बदलाव से खासकर ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें पहले अगला सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था।











