सवाई माधोपुर में गणेश महोत्सव के चौथे दिन हुई कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता

सवाई माधोपुर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप, सवाई माधोपुर के तत्वावधान में शहर रोड स्थित स्थानीय कार्यालय पर आयोजित 5वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को संध्या आरती का आयोजन किया गया। आरती कन्हैयालाल सैनी एवं पत्नी अंजू सैनी तथा राकेश अग्रवाल, पत्रकार Sawai Madhopur News एवं दैनिक जयपुर टाइम्स न्यूज पेपर परिवार की ओर से की गई।
आरती के पश्चात ग्रुप की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कनिष्का, अंजू एवं विनोद कुमावत ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान गणेश महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप द्वारा गणेश महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।











