चामुंडेरी बस स्टेण्ड होते हुए ठाकुरजी की पालकी यात्रा में धूम धाम से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

DK Kothar Dewasi
उपखण्ड बाली चामुंडेरी गाँव में ठाकुरजी की पालकी यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई यात्रा का शुभारंभ शीतला माताजी बस स्टैंड से होते हुए ,जहाँ भक्तों ने पूजा-अर्चना की बैंडबाजों की भक्ति धुनों और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा यात्रा का समापन मंदिर में विधि-विधान से किया गया, जहाँ लोग सुख-शांति की कामना कर रहे थे चामुंडेरी कस्बे में बस स्टैंड होते हुए अन्य जगहों से ठाकुरजी की पालकी यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई यात्रा में बैंडबाजों की मधुर भक्ति धुनों के साथ आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

पालकी यात्रा का शुभारंभ मंदिर धाम से होते हुए ठाकुरजी की पालकी को श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ लेकर चामुंडेरी नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया कई स्थानों पर भगवान की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया पालकी के दर्शन के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे बैंडबाजों और भक्ति गीतों के बीच यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण के बाद पालकी यात्रा वापस धाम पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की











