19 व 14 वर्ष छात्र वर्ग में जिला स्तरीय खिताब जीतकर लौटे खिलाड़ी, डीजे के साथ निकाला विजय जुलूस

Gautam Surana
कंवलियास। जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 19 वर्ष छात्र वर्ग में सीनियर विधालय कंवलियास तथा 14 वर्ष छात्र वर्ग में मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल कंवलियास द्वारा खिताब जीतकर लौटे खिलाड़ियों का ग्रामवासियों एवं परिवारजनों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। विजेता खिलाड़ियों के गांव पहुंचने पर उत्साह का माहौल रहा। डीजे की धुनों के साथ खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच एवं प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया।
विजेता बनने पर एवं सीनियर विधालय प्रधानाचार्य अनीता शौकिया एवं मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल के निदेशक किशोर छतवानी ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं गांव का नाम जिले में गौरवान्वित किया है। वहीं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन भी हुआ है। राज्य स्तर पर चयनित 14 वर्ष छात्र वर्ग के खिलाड़ियों के लिए मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल कंवलियास में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।











