News

महाकवि चंदबरदाई जन्मजयंती महोत्सव में गूंजा सनातन संस्कृति का गौरव

Hanuman Singh

शोभायात्रा, महायज्ञ और ‘पृथ्वीराज रासो’ की प्रति की मंदिर में स्थापना

कांगड़ा जिले के माँ ज्वालामुखी माताजी मंदिर परिसर में 2 अक्टूबर 2026 को धर्म जागरण समन्वय और वंशावली संगठन गुजरात प्रांत के तत्वावधान में महाकवि चंदबरदाई जन्मजयंती महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम वंशावली संगठन गुजरात के सह-संयोजक किशोरभाई बारोट धानेरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

समारोह में पृथ्वीराज चौहान राजवंश के वाव राणा साहब गजेन्द्र सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चंदबरदाई की पीढ़ी के वंशज शंभुजी प्रभुजी राव, द्वारा तैयार ‘पृथ्वीराज रासो’ की पुरानी प्रति का पुनः संस्करण विधिवत मंदिर में स्थापित किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला से मंदिर तक ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारियों ने ‘पृथ्वीराज रासो’ का पूजन और महायज्ञ कराया। वाव राणा साहब गजेन्द्र सिंह चौहान एवं राजधराना परिवार ने मंदिर में छत्र चढ़ाकर आरती की। ज्वालामुखी विधायक ने ‘पृथ्वीराज रासो’ और राणा साहब को सम्मान-पत्र व ताम्रपत्र प्रदान किया।

WhatsApp Image 2026 10 06 at 5.18.39 PM WhatsApp Image 2026 10 06 at 5.18.40 PM

आहोर के राव समाज कलाधि परिवार के कुलदीपक कविराज करणीदान राव ने राणा साहब की यशगाथा का काव्य पाठ किया। समारोह जागीरदार, चौहान समाज सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया चंद बरदाई के वारसदार राव समाज के कलाधी परिवार एवम चंडीसा राव समाज के बंधुओ एवं भगिनीयों। एवम मेवाड़ राजवंश के कुल वंशलेखक लक्ष्मणसिंह सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

लगभग 150 यात्रियों और हजारों श्रद्धालुओं ने हिन्दू संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रहित के प्रति संकल्प लिया। 30 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक कांगड़ा जिले में धर्म जागरण समन्वय और वंशावली संगठन का हिन्दू राष्ट्र ध्वज फहराया गया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button