नव दुर्गा मित्र मंडल की माताजी की स्थापना हर्षोल्लास के साथ संपन्न, डांडिया रास शुरू

Vikram B Rathod
भायंदर पश्चिम में नवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ, प्रतिदिन भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
भायंदर। भायंदर पश्चिम स्थित इंद्रा कॉम्प्लेक्स, देव दर्शन, रत्नदीप एवं देवछाया बिल्डिंग की नवरात्रि के अवसर पर नव दुर्गा मित्र मंडल द्वारा माताजी की कलश एवं गरबी स्थापना हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनि के बीच भक्त नाचते-गाते हुए रामदेव हार्डवेयर से माताजी की गरबी को मंडप तक लेकर आए।
माताजी की गरबी स्थापना के लाभार्थी मिलीबेन जितेंद्रजी पुनमिया (जयंतिभाई) एवं मिथिलाबेन-प्रतीकजी शाह रहे। इस अवसर पर माताजी के मंडप का रिबन काटकर द्वार उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से माताजी की गरबी स्थापित कर भव्य आरती की गई।
दोपहर में मंडल की बहनों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया, वहीं रात्रि में पारंपरिक डांडिया रास का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसका सभी भक्तों ने आनंद लिया।

मंडल के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान
नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों एवं आयोजन को सफल बनाने में मंडल के सर्वेसर्वा जयंतिभाई पुनमिया, प्रतीक शाह, दीपक मामा, प्रकाशभाई मोदी, राजेश शाह, ललितभाई, हितेश जैन, दिलीपभाई बारोट, जयेशभाई सोनी, भावेश शाह, किरीट शाह, करण धोका (बॉबी), धवल रबारी, जिगर पुरोहित, क्रिश मोदी सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
वहीं, नव दुर्गा महिला मंडल की सर्वेसर्वा मिथिलाबेन शाह, छायाबेन मोदी, संतोषबेन, ममता शाह सहित अन्य महिलाओं ने दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नवरात्रि में होंगे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
नव दुर्गा मित्र मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है:
- 16 अक्टूबर 2026: बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता।
- 17 अक्टूबर 2026: बड़े-बुजुर्गों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता।
- 18 अक्टूबर 2026: 15 वर्ष से अधिक आयु की बहनों के लिए आरती सजावट प्रतियोगिता।
- 18 अक्टूबर 2026: अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य हवन तथा रात्रि में 108 दीपकों से महाआरती।
- 19 अक्टूबर 2026: माताजी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
- 20 अक्टूबर 2026: 3 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए नैवेद्य रूपी प्रसादी का आयोजन।
- 20 अक्टूबर 2026: गरबी विसर्जन।
नैवेद्य प्रसादी के लाभार्थी
20 अक्टूबर को आयोजित नैवेद्य रूपी प्रसादी के लाभार्थी श्रीमती भावनाबेन किशोरभाई मेहता परिवार, चेतस मेहता एवं रोहन मेहता (भायंदर/गोरेगांव) हैं।
लकी ड्रॉ, फुल हाउजी और आकर्षक पुरस्कार
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आरती में श्रद्धालुओं को लकी ड्रॉ के कूपन दिए जाएंगे। लकी ड्रॉ में प्रतिदिन आकर्षक उपहार रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त फुल हाउजी गेम में सोने के सिक्के का पुरस्कार भी रखा गया है।
मंडल की ओर से प्रतिदिन गरबा एवं डांडिया रास के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते, चाय और कॉफी की व्यवस्था की गई है।
नव दुर्गा मित्र मंडल के इस आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंडल के कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल के सामूहिक प्रयासों से नवरात्रि महोत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्साह का प्रतीक बन रहा है। मंडल ने श्रद्धालुओं से सभी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।











