आसींद में वासु पूज्य स्वामी जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त की हुई घोषणा

Gautam Surana
आचार्य निपुणरत्न सुरीश्वर म. सा. ने 11 मार्च 2027 का प्रदान किया शुभ मुहूर्त
मेवाड़ देशोंद्वारक जितेंद्र सुरीश्वर म.सा. के सुशिष्य आचार्य निपुण रत्न सुरीश्वर म.सा. ने निंबाहेड़ा में आसींद श्री संघ को 11 मार्च 2027 का वासु पूज्य स्वामी जिनालय का अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभ मुहूर्त प्रदान किया है। इस अवसर पर सकल जैन संघ आसींद सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।
श्री वासु पूज्य स्वामी जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट,आसींद के सान्निध्य में सकल जैन संघ आसींद सहित आस पास के क्षेत्रों के सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने आचार्य निपुण रत्न सुरीश्वर म.सा. के सम्मुख उपस्थित होकर जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा करवाने की विनती अर्ज की जिस पर आचार्य ने आसींद श्री संघ की भावना का सम्मान करते हुए 11 मार्च 2027 को अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त प्रदान किया।

इस अवसर पर श्रावक मेवाड़ी पगड़ी एवं गले में जय जिनेन्द्र का दुपट्टा डालकर एवं श्राविकाओं ने अपनी निर्धारित पोशाक पहनकर गाजे बाजे के साथ आचार्य के सम्मुख उपस्थित होकर विनती पत्र प्रदान किया । जिस पर गहनता से विचार कर आचार्य ने 11 मार्च 2027 को अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त प्रदान किया जैसे ही शुभ मुहूर्त की घोषणा हुई सभी श्रावक श्राविकाएं झूम उठे एवं उमंग की लहर छा गई।
जिनालय की आधी भूमि के दानदाता श्रीमाल परिवार, ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार कर्णावट, उपाध्यक्ष गौतम चंद सिसोदिया ,सचिव चन्द्र सिंह चौधरी, मंत्री पदम कुमार कांठेड़, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र संचेती, सहसचिव गौतम कोठारी, सहमंत्री चन्द्र सिंह चौधरी स्थानकवासी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी, मंत्री अशोक श्रीमाल, तेरापंथ सभा अध्यक्ष दलपत कुमार कावड़िया, मंत्री सतीश कुमार चोरड़िया सहित सकल जैन संघ ने आचार्य निपुण रत्न सुरीश्वर म.सा. के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में उदयपुर, भीलवाड़ा, राजाजी का करेड़ा, रायपुर,बेमाली, मोखुंदा, गुलाबपुरा, कंवलियास ,विजयनगर, पड़ासोली, परा आदि संघ के सदस्य उपस्थित थे।











