पंचदेवल गांव में जणवा समाज की गंगा प्रसादी सम्पन्न, विधायक समाराम गरासिया ने की शिरकत

Madhuram Prajapat
- सरूपगंज, सिरोही | माधुराम प्रजापत की रिपोर्ट
पिंडवाड़ा तहसील के सरूपगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचदेवल गांव में जणवा समाज की ओर से गंगा प्रसादी कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। स्वर्गीय सीती देवी के बैकुंठ धाम पहुंचने पर उनके पुत्र दलाराम एवं ताराराम भीखाजी जणवा द्वारा इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आबू परगना जणवा समाज के महिला-पुरुषों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। गंगा प्रसादी के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
-
गोचर भूमि आवंटन के खिलाफ ग्रामीणों का ज्ञापनAugust 10, 2025
-
भटेडा की मेधावी छात्रा अभिलाषा राठौड को मिला टेबलेटDecember 24, 2024

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित समाजबंधुओं ने गंगा प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे समाज में उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर समाराम गरासिया, रोहिड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष कांतिलाल जणवा, झाड़ोली मंडल के जीतू देवासी, पंचदेवल सरपंच विपेश गरासिया, अचपुरा पूर्व सरपंच अमरसिंह देवल, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता हीराभाई चौधरी, शंकरलाल प्रजापत, समाजसेवी भुवनेश पुरोहित, हेमंत शर्मा, शैतानसिंह, भूराराम जणवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।











