पाली में जांगिड़ समाज ने पूर्व सैनिक व वरिष्ठ शिक्षाविद् के सानिध्य में मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

जांगिड़ समाज पाली ने ध्वजारोहण कर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति द्वारा 77 वा गणतंत्र दिवस विश्वकर्मा भवन दुर्गादास नगर पाली में पूर्व सैनिक महेन्द्र कुमार बुढल एवं वरिष्ठ रिटायर्ड अध्यापक इन्द्रप्रकाश जांगिड़ के मुख्य अतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ नागरिक मोहनलाल जांगिड़ एवं समाज अध्यक्ष रामचंद्र पिडवा ने की।
-
SEO Made Simple: 15 Actionable Tips That Actually WorkFebruary 10, 2026
-
“नो रोड-नो टोल” कच्छ ट्रांसपोर्टर 10 तारीख से हड़ताल परSeptember 7, 2025
जिला प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया की मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक महेन्द्र कुमार बुढल, रिटायर अध्यापक इन्द्रप्रकाश जांगिड़, वरिष्ठ नागरिक मोहनलाल नागल एवं समाज अध्यक्ष रामचंद्र पिडवा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पश्चात राष्ट्रगान कर ध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर महेंद्र कुमार बुढल ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में उद्बोधन दिया। वरिष्ठ अध्यापक इन्द्रप्रकाश जांगिड़ ने गणतंत्र दिवस की महता के बारे में समझाया। एडवोकेट दिलीप जांगिड़, कोषाध्यक्ष पारसमल बूढल ने भी सम्बोधित किया।

अंत में सभी को संविधान की रक्षा और पालना की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में नवयुवक मण्डल और महिला मण्डल का सहयोग रहा संचालन प्रकाश जांगिड़ ने किया अतः में समाज अध्यक्ष रामचंद्र पिडवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज मंत्री मधुसुदन बूढल, अमरचंद बूढल, समाजसेवी तुलसाराम दायमा, एडवोकेट दिलीप जांगिड़, ठेकेदार पुखराज गुगरीया, महिला मण्डल से तरूणा धामू, राजरानी, पार्वती, नीतू, यशोदा, मंजू, भूमिका, पवन, नवयुवक मण्डल से राजेंद्र शर्मा, रामचन्द्र नागल, भागीरथ जांगिड़, भावेश नागल, अंकुश जांगिड़, प्रमोद जांगिड़, चेतन जांगिड़, राजूराम, ओमप्रकाश, अशोक जांगिड़, सहित कई जने मौजूद रहे।












