राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखरा में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के उल्लास के साथ मनाया

गोपाल सिंह
निकटवर्ती ग्राम खोखरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत हुई, इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट कर राष्ट्रिय ध्वज को सलामी दी, और छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया, मोरेश्वर महादेव सचिव किशन सिंह जैतावत ने प्रवासी दौरे पर भामाशाह राकेश जोशी द्धारा होने वाले मोरेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर श्री राम कथा व शिव कथा के लिए पूरा खर्चा सहन 7 लाख 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया, और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखरा में तीन कक्षा की मरम्मत के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए का हाथों हाथ चेक प्रदान किया , गोपाल सिंह खोखरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि वहीं भामाशाह चुन्नीलाल सिरवी ने कक्षा 1 से 6 तक सभी छात्र छात्राओं को 100 बारिश से बचने के छतरी भेंट की इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, प्रशासक अनिल कुमार शर्मा, आशा राम बावरी, भंवर सिंह जैतावत, राजेन्द्र मेवाड़ा, महावीर सिंह चारण भेरू सिंह गुर्जर,सहित ग्राम वासी और छात्र छात्राओं मौजूद रहें






