वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिल्क रोज शरबत का वितरण

पाली। प्रदेश के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma एवं प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore के आह्वान पर चलाए जा रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत बुधवार को भाजपा सोमनाथ मंडल द्वारा आमजन को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मिल्क रोज शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा सोमनाथ मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार के नेतृत्व में रामदेव रोड पुलिस चौकी के सामने किया गया। इस दौरान राहगीरों एवं आमजन को शीतल मिल्क रोज शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को पर्यावरण एवं जल बचाने के प्रति भी जागरूक किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल, जिला आईटी संयोजक मुकेश नाबरिया, जिला कार्यालय प्रभारी राहुल मेवाड़ा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी योगेश रांकावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुनाराम सीरवी, प्रमेंद्र सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश नाहर, मंडल महामंत्री प्रताप सिंह राठौड़, अमोलक शर्मा, उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपुरोहित, सुमार भाई संभवानी, सोशल मीडिया प्रभारी लवलेश शर्मा, भाजपा नेता सुरेंद्र निहलानी, योगेश सोनी, वीरेन्द्र सिंह नरुका, नरेश गहलोत, बूथ अध्यक्ष कमल शर्मा, देवाराम चौधरी, नारायण घांची सहित भाजपा सोमनाथ मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे ऐसे जनहितकारी अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।













