एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपए की लागत वाली कुल सात मांझी हाउस व जाहेर स्थान का विधायक द्वारा शिलान्यास

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं जिला परिषद सदस्या दिव्या बास्की की सानिध्य में गुरुवार को दक्षिणी टुण्डी के मंझलीटांड़ गांव में एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपए लागत वाली कुल सात मांझी हाउस एवं जाहेर स्थान की घेराबंदी का सामूहिक रूप से आधारशिला रखा गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो जैसे ही मंझलीटांड़ गांव पहुंचे आदिवासी परंपरा के साथ उन्हें माला पहनाकर एवं आदिवासी बहनों ने मांदर के थाप पर अपने लोकप्रिय विधायक के सम्मान में नृत्य प्रस्तुत कर भव्य स्वागत किया। आधारशिला कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री महतो अपने संबोधन में कहा कि मांझी हाउस आदिवासी संस्कृति परंपरा एवं सामाजिक एकता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एवं इनके द्वारा अपने सभी कुल देवताओं को बहुत ही निष्ठा एवं श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की जाती है जो अपने आप में एक मिशाल है। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री महतो कुछ देर के लिए जिला परिषद सदस्या दिव्या बास्की के मंझलीटांड़ गांव स्थित आवासीय कार्यालय में रूके फिर अपने गंतव्य स्थान की और रवाना हो गए। मौके मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो,गुरूचरण बास्की, फुलचंद किस्कू, अब्दुल रशीद अंसारी, कामेश्वर प्रसाद सिंह,मदन महतो, रूस्तम काजी,मनोज महतो, धनेश्वर मुर्मू, सुनील कुमार बेसरा, आनंद महतो, बबलू सिंह समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।











