News

चाणोद में भगवान महावीर स्वामी मंदिर की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, ध्वजारोहण एवं धार्मिक अनुष्ठानों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Vikram B Rathod

चाणोद। श्री ओसवाल मूर्तिपूजक जैन संघ चाणोद द्वारा मूलनायक भगवान महावीर स्वामी मंदिरजी की वर्षगांठ महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर जिनशासन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

महोत्सव के अंतर्गत मंदिर परिसर का शुद्धिकरण किया गया तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। प्रथम दिवस पर भक्तामर पाठ, नवकारसी, अठारह अभिषेक, पंच कल्याणक पूजा एवं रात्रि में भक्ति भावना कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं द्वितीय दिवस पर शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण, सत्तरभेदी पूजा, नवकारसी एवं संघ स्वामीवत्सल का आयोजन किया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में लाभार्थी परिवार सहित संघ के अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई। धार्मिक वातावरण में “ૐ પુણ્યાહં પુણ્યાહં” एवं “ૐ પ્રિયંતામ પ્રિયંતામ” के मंगल घोषों के बीच समारोह संपन्न हुआ। कायमी ध्वजा का लाभ संघवी श्री फुलचंदजी हीराचंदजी नाहर परिवार को प्राप्त हुआ।

महोत्सव में संघवी श्री महेंद्र, हसमुख फुलचंदजी नाहर, सौ. सरोज प्रवीणजी सुराणा, सौ. किरणबेन पारेख, सौ. कुसुमबेन सेठिया, श्री मोहनलालजी ढालावत, श्री किरणराजजी मरलेचा, श्री ललितजी चोपड़ा, श्री प्रदीपजी नाहर, श्री भवरलालजी बोकाड़िया, श्री प्रकाशजी मेहता, श्रीमती सायरबेन मरलेचा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 06 06 at 9.47.39 PM WhatsApp Image 2026 06 06 at 9.47.38 PM 1 WhatsApp Image 2026 06 06 at 9.47.38 PM

कार्यक्रम के विधिकारक गौरांग सर एवं सहवर्ती दीक्षितभाई (भायंदर-मुंबई) रहे, जबकि संगीत सेवा किसनजी गोयल लारलाई एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान की गई।

समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने “अणु-अणु में महावीर स्वामी, चाणोद गांव में महावीर स्वामी” के जयघोष के साथ भगवान महावीर स्वामी के प्रति अपनी भक्ति अर्पित की। आयोजन के अंत में समस्त विश्व के कल्याण की मंगलकामना करते हुए “शिवमस्तु: समस्त संसार” का संदेश दिया गया।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button