News

भौला भैरू भक्ति मंडल का शिक्षा सेवा महाअभियान: 7000 विद्यार्थियों को वितरित की 42 हजार जंबो नोटबुक

REPORT – JETHMAL RATHOD MUMBAI

मुंबई, 8 जून। भायंदर पश्चिम स्थित राजस्थान हॉल में भौला भैरू भक्ति मंडल द्वारा रविवार को लगातार 13वें वर्ष विशाल जंबो नोटबुक वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा अभियान में करीब 7000 विद्यार्थियों को 6-6 जंबो नोटबुक वितरित की गईं। इस प्रकार कुल 42 हजार नोटबुक विद्यार्थियों को प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख लाभार्थी ललित कोठारी, अरविंद जैन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 11.08.46 AM

मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष नोटबुक वितरण के लिए जारी किए गए 7000 आवेदन फॉर्म मात्र सात दिनों में ही पूर्ण हो गए, जिसके कारण कई विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका। विद्यार्थियों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए मंडल ने वर्ष 2027 में 8000 विद्यार्थियों तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि “शिक्षा ही सच्ची सेवा है और यही हमारा संकल्प है।” संस्था पिछले 13 वर्षों से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य कर रही है और हजारों विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को संवारने में योगदान दे रही है।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 11.09.31 AM

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों के लिए शीतल नींबू शरबत की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन मंडल के वरिष्ठ सदस्य मुनेश छाजेड़ ने किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य नेताओं ने उपस्थित रहकर भौला भैरू भक्ति मंडल के सेवा कार्यों की सराहना की तथा संस्था के इस अनुकरणीय प्रयास की अनुमोदना की।

भौला भैरू भक्ति मंडल का यह शिक्षा सेवा अभियान न केवल विद्यार्थियों के लिए सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का भी प्रेरणादायक संदेश दे रहा है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button