अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटा, चालक हुआ घायल

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : टुण्डी थाना क्षेत्र के कोल्हर पुल बना डेंजर ज़ोन कभी भी किसी समय गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट जा रही है कारण हाल ही में गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग की मरम्मति कार्य में भारी अनियमितता बतायी जाती है। संवेदक द्वारा पूर्व कार्य में किसी प्रकार की कार्य किए बिना ऊपर से चिप्स को डाल देने से मुख्य मार्ग उबड़-खाबड़ हो गया है जिससे गाड़ियों का मुख्य मार्ग से नियंत्रण खो जाता है और गाडियां दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।कोल्हर मोड़ से लेकर कोल्हर पुल तक की स्थिति काफ़ी भयावह सा हो गया है।

ताज़ा घटना गुरुवार को हुआ़ जब गोविन्दपुर की तरफ़ से मुर्गी दाना लोड़ कर पिकअप वैन संख्या डब्लू बी 43 बी /5231 गिरिडीह जाने के क्रम में कोल्हर पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक को मामूली चोट आईं स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार कराया गया। समाचार लिखे जाने तक पिकअप वैन घटना स्थल पर ही पड़ा हुआ है जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।आये दिन कोल्हर पुल के पास गाड़ियां दुर्घटना के शिकार होने से डेंजर ज़ोन के रूप तब्दील हो गया है और पथ निर्माण विभाग शिथिल सा हो गया है देखा जाए अगला शिकार कौन होता है।समय रहते इस पुल पथ की दोबारा मरम्मती नहीं होता है तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।











