News

सत्यनारायण तेली पर हमले से उबाल, तेली समाज का शक्ति प्रदर्शन; एसपी को सौंपा ज्ञापन

लूनिया टाइम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार

भीलवाड़ा।  बनेड़ा क्षेत्र के सरदारनगर निवासी सत्यनारायण तेली पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में तेली समाज का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। घटना के विरोध में समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया तथा जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

समाजजन बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रैली के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सत्यनारायण तेली पर हुआ हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं पर आघात है।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 4.18.41 PM

ज्ञापन में बताया गया कि 31 मई को सोभागपुरा चौराहे पर सत्यनारायण तेली पर जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से समाज में भारी रोष व्याप्त है। समाजजनों का आरोप है कि हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, इसलिए मामले में संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी जानी चाहिए।

तेली समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए दोषियों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज जिलेभर में चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। समाज के लोगों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button