News

गोस्वामी समाज छात्रावास परिसर में बनेगा भव्य सभागार, भामाशाहों ने दी आर्थिक सहमति

दत्तात्रेय मंदिर एवं छात्रावास विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, निर्माण समिति का गठन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

REPORT – BHARAT SHARMA

पाली/फालना। श्री दत्तात्रेय दशनाम गोस्वामी गोडवाड़ मंडल विकास समिति की कार्यकारिणी एवं भामाशाहों की महत्वपूर्ण बैठक समाज छात्रावास भवन एवं दत्तात्रेय मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष जसराज भारती सेवाड़ी के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में समाज विकास, धार्मिक एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

बैठक में दत्तात्रेय मंदिर एवं समाज छात्रावास भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य सभागार (हॉल) निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान पूर्व में कमरों के निर्माण के लिए सहयोग देने वाले भामाशाहों से चर्चा कर उनकी सहमति प्राप्त की गई कि उनकी निर्धारित निर्माण राशि को अब सभागार निर्माण कार्य में उपयोग किया जाएगा।

बैठक में किशोरवन पुत्र गणपतवन (फालना), सोमारपुरी पुत्र केसरपुरी (नारलाई), उगमादेवी धर्मपत्नी स्व. सोमारपुरी (बाली), प्रेमपुरी पुत्र रतनपुरी (फालना), गुलाबभारती पुत्र अमरभारती (सेवाड़ी), रतनपुरी मदनपुरी पुत्र स्व. चंदनपुरी (खुड़ाला), महेंद्रपुरी पुत्र छोगपुरी (देसूरी), सूरजपुरी पुत्र धनपुरी (मेवी कला), शैतानपुरी पुत्र रघुनाथपुरी (श्रीसेला), कालुपुरी पुत्र नरसिंहपुरी (श्रीसेला), दीपपुरी पुत्र सोहनपुरी (श्रीसेला), मोहनपुरी पुत्र सोहनपुरी (श्रीसेला) तथा भंवरपुरी पुत्र शंकरपुरी (श्रीसेला) सहित अनेक भामाशाहों ने अपनी सहमति प्रदान की।

समिति ने निर्णय लिया कि सभागार निर्माण में सहयोग देने वाले प्रत्येक भामाशाह से 2.25 लाख रुपये का योगदान लिया जाएगा। उनके सम्मान में सभागार परिसर में परिवार के नाम और फोटो सहित विशेष नाम पट्टिका भी स्थापित की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व में सम्पूर्ण हॉल निर्माण की बोली लगाने वाले श्रीसेला निवासी सोमपुरी पुत्र किशनपुरी से लगभग दो वर्षों तक लगातार संपर्क के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण उनकी बोली निरस्त की जाती है।

इसी क्रम में फालना निवासी अशोकपुरी पुत्र शंभुपुरी ने पूर्व में अवाला निर्माण हेतु दी गई अपनी बोली को निरस्त कर सभागार निर्माण में सहयोग देने की सहमति दी। वहीं ज्ञानपुरी फालना ने स्वर्गीय संतोष देवी धर्मपत्नी स्व. प्रकाशपुरी की स्मृति में हॉल निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग की घोषणा की।

निर्माण समिति का गठन

सभागार निर्माण कार्य को गति देने के लिए पांच सदस्यीय निर्माण समिति का गठन किया गया। इसमें ओमकारभारती (बाली), ज्ञानपुरी (फालना), अशोकपुरी (फालना), किशोरवन (फालना) एवं हंसपुरी (फालनागांव) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में समिति अध्यक्ष जसराज भारती सेवाड़ी, उपाध्यक्ष अमरपुरी दादाई, ज्ञानपुरी फालना, रविंद्रपुरी नारलाई, सचिव एडवोकेट मुकेशपुरी देसूरी, कोषाध्यक्ष मदनपर्वत, सहकोषाध्यक्ष ओमकार भारती, उम्मेदगिरी माताजी वाडा, मदनपुरी सादड़ी, किशोरवन फालना, हंसपुरी फालनागांव, अशोकपुरी फालना, शैतानपुरी श्रीसेला, राजेशपुरी फालना स्टे, हिराभारती खारड़ा, प्रकाशपुरी घाणेराव, हरीशपुरी पुजारी, जनकपुरी देसूरी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में समाज के शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक विकास के लिए सामूहिक सहयोग और सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। गोस्वामी समाज के इस निर्णय से भविष्य में छात्रावास एवं मंदिर परिसर में बेहतर सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button