News

मिरगेश्वर के प्रियांश को प्रधान न्यायमूर्ति कार्यालय में इंटर्नशिप का अवसर

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

पाली। बाली क्षेत्र के मिरगेश्वर गांव निवासी प्रियांश चारण को देश के सर्वोच्च न्यायिक संस्थान में कार्य करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। भारत के प्रधान न्यायमूर्ति कार्यालय द्वारा उनके इंटर्नशिप आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रियांश ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के मार्गदर्शन में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक इंटर्नशिप करने हेतु आवेदन किया था, जिसे 5 जून को स्वीकार कर लिया गया। वर्तमान में वे असम के गुवाहाटी स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में विधि शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

इससे पूर्व प्रियांश जनवरी 2026 में भारत सरकार की अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ऐश्वर्या भाटी के मार्गदर्शन में अपनी तृतीय इंटर्नशिप भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं। अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र में उनकी निरंतर उपलब्धियां उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं।

प्रियांश के पिता सुरेन्द्र सिंह कानावत भी लंबे समय से समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। वे एसपीजी में सेवाएं दे चुके हैं। प्रियांश की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। डॉ. प्रवीण वैष्णव (बाली), श्यामसिंह सांदु, राजेंद्र सिंह सांदु एवं किशोर रावल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रियांश को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रियांश भविष्य में न्याय एवं विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button