न्यायिक अधिकारी ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण’

भरत शर्मा
पाली, 09 जून। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली हेमलता भारती, द्वारा मगलवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 104 बन्दी जिला कारागृह, पाली में निरूद्ध मिले।
निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली द्वारा बन्दीगण से वार्तालाप कर कारागृह में भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त कोई भी बन्दी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हो अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहे, इसके लिए कारागृह में बन्दीगण को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमलता भारती द्वारा बंदियों से वार्तालाप कर समस्याओं के बारे में पूछा तथा नवआगन्तुक बंदियों से वार्तालाप कर वक्त घटना/आरोपित अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में जानकारी ली गई।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली द्वारा कारापाल जिला कारागृह पाली को कारागृह में समुचित सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। जिला कारागृह डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ. रॉयमेन जोसेफ ने बताया कि सभी बन्दी की ओपीडी के समय में स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा इमरजेन्सी होने पर बन्दीगण को राजकीय बांगड़ अस्पताल पाली रेफर किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान कारापाल जिला कारागृह जोराराम, चिकित्सक जेल डिस्पेंसरी डॉ. रॉयमेन जोसेफ, जेल विजिटिंग लॉयर अल्ताफ हुसैन आदि उपस्थित रहे।











