News
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शत प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए पंचायतों को अहम् भूमिका निभाई चाहिए — एल आर डी सी

रिपोर्ट – दीपक कुमार पांडे
टुण्डी – विशेष पुनरीक्षण कार्य को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए सभी पंचायतों को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए उक्त बातें बुधवार को टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर पंचायत सचिवालय पहुंचे जिला निर्वाची पदाधिकारी सह एल आर डी सी दिलीप महतो ने बैठक के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों को अपने संबोधन के दौरान कहा।
उन्होंने आगे कहा कि 10 से 14 जून तक पंचायतों में कैंप लगाकर मतदाता मैपिंग को शत प्रतिशत पूरा करने और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रचार-प्रसार सभी पंचायतों को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। मौके पर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह एल आर डी सी दिलीप कुमार महतो,सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बी डी ओ विशाल कुमार पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि आजाद अंसारी समेत सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।











