देवयज्ञ एवं ध्वजारोहण कर हुआ आर्य वीर दल पाली के आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

रिपोर्ट -घेवरचन्द आर्य पाली
पाली 12 जून। आर्य वीर दल के आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को सायं 5 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती व्यायाम शाला आर्य वीर दल लाखोटिया मार्ग पर हुआ। जिसमे जन सेलाब उमड़ा । प्रथम दिन ही 150 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण लेने पहुंचे बच्चों ने वेद मंत्रों के गान के साथ हवन में दी आहुतियां।
बच्चों की संख्या और उत्साह देखकर आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य और संरक्षक धनराज आर्य बोलें यह सब आर्य समाज के संस्थापक गुरूजी ऋतमानन्द जी अंगिरा और आर्य वीर दल के संस्थापक गुरूजी मदन जी भाई साहब के परिश्रम और आर्शीवाद का फल है उन्होंने जो वृक्ष लगाया वह आज वटवृक्ष बनकर बच्चों का भविष्य संवार रहा है।

प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य मंत्री विजय राज आर्य और आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य के निर्देशन में बच्चों ने हवन किया। पश्चात आर्य वीर दल शिक्षक जीवनलाल आर्य का वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर हंस उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेवाड़ा सचिव हनुमान आर्य कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रजापत शिक्षक गणपत भदोरीया एडवोकेट कुन्दन चौहान महिला आर्य समाज उप प्रधाना निर्मला मेवाड़ा द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के बाद आर्य समाज और आर्य वीर दल पदाधिकारियों की गरीमामय उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण कर उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात बच्चों से आज पीटी और व्यायाम करवाये गये। इस अवसर पर आर्य समाज आर्य वीर दल और महिला आर्य समाज के पदाधिकारियों की गरीमामय उपस्थिति रही।
#आर्य_समाज #आर्य_समाज_पाली
#आर्य_वीर_दल_पाली
#आत्मरक्षा_एवं_चरित्र_निर्माण
श्री_ऋत्मानंद_गुरुकुल_विज्ञान_आश्रम
#घेवरचन्द_आर्य_पाली











