News

प्रधानाचार्य पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिगत प्रताड़ना के आरोप, उपखंड अधिकारी से की शिकायत

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

रिपोर्ट – हितेश प्रसाद 

रानी (पाली)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माण्डल में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक महेन्द्र एस. बाघेला ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार देवड़ा पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी तथा जातिगत भावना से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी रानी को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी महेन्द्र एस. बाघेला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनगणना कार्य में नियुक्त हैं। उनके अनुसार 3 जून 2026 को प्रधानाचार्य सुरेश कुमार देवड़ा ने उन्हें दूरभाष पर संपर्क कर 4 जून को सीबीईओ कार्यालय रानी में आयोजित सर्विस बुक सत्यापन शिविर में कार्य करने के निर्देश दिए।

इस पर उन्होंने जनगणना कार्य में व्यस्त होने की जानकारी देते हुए असमर्थता जताई, जिससे प्रधानाचार्य नाराज हो गए। शिकायत के अनुसार 8 जून 2026 को विद्यालय कार्यालय में जनगणना कार्य के दौरान प्रधानाचार्य ने उन्हें बाहर बुलाकर सर्विस बुक सत्यापन शिविर में कार्य नहीं करने तथा विद्यालय परिसर में लगे पौधों की देखभाल को लेकर बहस शुरू कर दी।

आरोप है कि बहस के दौरान प्रधानाचार्य ने अपना आपा खोते हुए गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। प्रार्थी का आरोप है कि इस दौरान उनका गला भी दबाया गया तथा बीच-बचाव के लिए उपस्थित कर्मचारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। महेन्द्र बाघेला ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। उन्होंने कहा कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हैं तथा उन्हें लंबे समय से जातिगत पूर्वाग्रह के चलते प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका आरोप है कि हालिया घटना भी इसी मानसिकता से प्रेरित है।

प्रार्थी ने उपखंड अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button