News

जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में कक्षा XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

भरत शर्मा


पाली, 13 जून। जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर (जिला पाली) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा XI की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया कक्षा X की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट अनुसार संपन्न की जाएगी।

विद्यालय के प्राचार्य डाल चंद गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के मध्य (दोनों तिथियां सम्मिलित) होनी आवश्यक है। अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पाली जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय (CBSE अथवा राज्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध) से कक्षा X उत्तीर्ण की हो तथा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (प्रथम श्रेणी) प्राप्त किए हों।

उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कक्षा X में विज्ञान विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसी प्रकार किसी भी संकाय में गणित विषय का चयन करने वाले विद्यार्थियों के लिए कक्षा X में गणित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक होगा।

ChatGPT Image Jun 13 2026 08 00 36 PM

प्राचार्य ने बताया कि चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम CBSE से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो अन्य मान्यता प्राप्त राज्य बोर्डों के विद्यार्थियों पर भी मेरिट के आधार पर विचार किया जाएगा। कक्षा X में प्राप्त अंकों के आधार पर संकायवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी तथा उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार प्रवेश प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी आवेदन पत्र संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं अथवा नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा विद्यालय की ईमेल आईडी पर निर्धारित तिथि तक भेजा जा सकता है।

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button