News

टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा लगातार मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी योजना के तहत पीड़ित परिवारों के बीच चेकों का वितरण

Deepak Kumar Pandey

टुण्डी: टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा इन दिनों लगातार गंभीर बिमारी से ग्रसित लोगों के बीच राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है और उन्होंने सरकार द्वारा देय मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी योजना के तहत 40,000 रूपए का चेक पीड़ित परिवार को देकर उचित इलाज कराने में मदद की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026 06 13 at 6.14.07 PM

शनिवार को उनके सिजुआ स्थित आवासीय कार्यालय में उनके निजी सचिव बसंत कुमार महतो के नेतृत्व में हरिहरपुर थाना क्षेत्र के खेराबेडा़ गांव निवासी लखन ठाकुर की धर्मपत्नी चांदनी देवी जो पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसे घातक बिमारी से जुझ रहीं हैं को मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी योजना के तहत 40,000 रूपए का चेक सौंपा गया ताकि इलाज में मदद मिले और वह स्वस्थ जीवन जी सकें। विधायक द्वारा इस नेक काम करने के लिए परिवार जनों ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है। चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक के निजी सचिव बसंत कुमार महतो,प्रतोष महतो,अमित त्रेहान,शोयब अंसारी, समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button