विशेष योग्यजन कर्मियों के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग:मेवाडा

राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् जिला शाखा पाली के पदाधिकारीयों ने राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन जयपुर को ज्ञापन प्रेषित कर प्रदेश के विशेष योग्यजन कर्मियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण 30 जून 2016 से प्रभावी करने हेतु गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की हैं। संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेवाडा मुंडारा ने प्रदेश के दिव्यांग जनों के लिए पदोन्नति में आरक्षण हेतु गजट नोटिफिकेशन जारी कर इसका लाभ 2016 से प्रभावी करने का समर्थन किया हैं।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, जिला मंत्री शैतान सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण मालवीय, उपाध्यक्ष लक्ष्मणलाल मीणा,कोषाध्यक्ष हंसाराम मीणा, दिव्यांग प्रतिनिधि गणपत सिंह राजपुरोहित, बाली ब्लॉक अध्यक्ष कलाराम सोलंकी, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश वछेटा, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणलाल मीणा,मारवाड जंक्शन ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार भाटी, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष वजिंगाराम,पाली ब्लॉक अध्यक्ष वजाराम राणा, रानी ब्लॉक अध्यक्ष चेलाराम बिजोवा, पदाधिकारी गजेंद्र सिंह सिसोदिया, केनाराम पंवार, रमेश सिंह राजपुरोहित, मीठालाल कीरवा, हरिश हिंगड, नरेंद्र बोहरा, दिलीप नागर, छगन भारती, नरेंद्र कुमार, महेंद्र चावडा, प्रवीण कुमार, संजय भाटी उपस्थित रहें।








