News

पांच से 16 वर्ष के बच्चे ध्यान-योग-शस्त्र और शास्त्र दोनों में हो रहे हैं पारंगत

Ghevarchand Arya

अपने बच्चों के संस्कार और प्रर्दशन देखकर अभिभावक हो रहे हैं अभिभूत।

पाली 18 जून। आर्य समाज की युवा शाखा आर्य वीर दल पाली के आत्मरक्षा और चरित्र निर्माण प्रशिक्षण के सातवें दिन राजस्थान पुलिस (आपरेशन कालिका पेट्रोलिग युनिट) की मनोज कंवर एवं छोटू कंवर के नैतृत्व में टीम कमाण्डों द्वारा बालक बालिकाओ एवं महिलाओं की आत्मरक्षा और सुरक्षा के तहत आपात कालीन स्थिति में अपना बचाव करने के बारे में सरल शब्दों में समझाकर अभ्यास करवाया गया।

नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास के अलावा आज खेलों के तहत लाढीचक्र भोजल, गोल खो-खो (नमस्ते जी), गोल खो (संख्या-सैनिक-साधु-विधार्थी), खड़ा लेजियम (खड़ताल) नृत्य का अभ्यास करवाया गया जिसको करके बच्चे खुश नजर आये। बच्चों का प्रर्दशन देखकर उनके अभिवाकको ने अभिभूत होकर तालीयां बजाकर उत्साह वर्धन किया।

WhatsApp Image 2026 06 18 at 9.42.21 PM WhatsApp Image 2026 06 18 at 9.42.21 PM 1

आज के कार्यक्रम में प्रधान मगाराम आर्य, संरक्षक धनराज आर्य, आर्य समाज उपमंत्री कुन्दन चौहान, वरिष्ठ आर्य वीर महेंद्र प्रजापत, केलाश आर्य, श्यामलाल उतवण, राहुल तेजी, गजेन्द्र गुर्जर मातृशक्ति के रूप में अनिता सोनी, राखी शर्मा, छवि आर्या आदि ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button