News

बच्चों को मोबाइल नहीं खेल मैदान दें तभी होगा उनका सर्वांगीण विकास: हरीश गहलोत

Bharat Jingar 

रानी के फुटबॉल प्रशिक्षण समर कैंप में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

लूनिया टाइम्स संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी स्थानीय शहर में आयोजित फुटबॉल प्रशिक्षण समर कैंप में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत ने पहुंचकर खिलाड़ियों एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखकर खेल मैदानों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है खेल ही बच्चों के शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास का सबसे प्रभावी माध्यम हैं हरीश गहलोत ने कहा कि आज के दौर में अधिकांश बच्चे अपना अधिक समय मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर व्यतीत कर रहे हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पढ़ाई और सामाजिक व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी है

IMG 20260627 WA0029 IMG 20260627 WA0028

कि वे बच्चों को खेल गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करें उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल नहीं खेल मैदान दें ताकि वे स्वस्थ अनुशासित और संस्कारित नागरिक बन सकें उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं बल्कि नेतृत्व क्षमता टीम भावना आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की सीख भी देते हैं समर कैंप में मौजूद प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को फुटबॉल की तकनीकी बारीकियों के साथ फिटनेस अनुशासन और टीम भावना का महत्व समझाया खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ अभ्यास कर प्रशिक्षण का लाभ उठाया

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों प्रशिक्षकों और उपस्थित खेलप्रेमियों ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक बच्चों को खेलों से जोड़ने का संकल्प लिया

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सलीम पठान पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी पीर मोहम्मद अब्बासी भोलाराम चौधरी इंदरसिंह राजपुरोहित ताज मोहम्मद पठान पत्रकार संघ के अध्यक्ष हितेश गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार बशीरुद्दीन चढ़वाह प्रेमचंद बुनकर पवन मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button