आज सायं 5 बजे समापन होगा, आर्य वीर दल के आत्म रक्षा और चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर का

Ghevarchand Arya
पाली। आर्य समाज एवं आर्य वीर दल, पाली के सयुंक्त तत्वाधान में दिनांक 12 जून से 28 जून तक आयोजित 17 दिवसीय आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर का समापन 28 जून रविवार को सायं 5 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती व्यायाम शाला लाखोटिया मार्ग पर होगा।
प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया की केबिनेट मंत्री पशु पालन, देवस्थान विभाग जोराराम कुमावत, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा मदन राठौड़, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, बीजेपी जिला अध्यक्ष सुनिल भण्डारी, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, IPS पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, डिस्ट्रिक्ट क्लब सचिव पुनीत मुथा, समाज सेवी महेन्द्र कवाड़ राय श्री डेवलपर, मगराज जैन BCM ग्रुप आदि उपस्थित रहकर समारोह की गरिमा बढ़ाकर बच्चों का उत्साह वर्धन करेंगे।


शनिवार को बच्चों ने मानपुरा भाकरी स्थित जल सप्लाई प्लांट का निरिक्षण करके हमारे घर जल केसे पहुंचता है उसके बारे में जानकारी हासिल की। इस दोरान अधिशासी अभियंता कानसिंह राणावत ने शिक्षक बनकर बच्चों को एक एक प्लाट का निरिक्षण करवाकर संचालन की बारीकियां समझाई। करीब दो घंटे धूप में खड़े रहकर उन्होंने बच्चों के हर प्रश्न का जबाब दिया। इस दौरान शिक्षक जीवनलाल आर्य, हनुमान आर्य, आर्य वीर दल अध्यक्ष दिलीप परिहार सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी साथ रहें। प्लाट निरिक्षण के पश्चात बच्चों ने शाखा में आकर नियमित प्रशिक्षण लिया।
समापन कार्यक्रम की तैयारियां को लेकर आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य एवं आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य अध्यक्ष दिलीप परिहार के नैतृत्व में विजयराज आर्य, कुन्दन चौहान, घेवरचन्द आर्य, शंकर हंस, हनुमान आर्य, महेंद्र प्रजापत, गणपत भदोरीया, मुकेश देवड़ा, राकेश सोनी, कुशल देवड़ा, विनोद तोमर, सहित कार्यकारिणी सदस्य और समाज की संस्थाओ के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। समारोह में बच्चों के अभिभावकों सहित शहर के कवि लेखक साहित्यकार पत्रकारों और वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्यजनों को आमंत्रित किया गया है।
रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली











