News
जांगिड़ को डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मनित

भरत शर्मा/पाली। शहर के शिवाजी नगर निवासी युवा समाजसेवी मदन जांगिड को जोधपुर के निजी होटल में देश की जानी मानी हस्तियों के बीच वर्ल्ड कल्चर एंड एजुकेशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित व फिल्म स्टार उपासना सिंह द्वारा जांगिड को गोल्डन मेडल, मोमेंटो, सर्टिफिकेट देकर व शॉल पहनाकर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मनित किया है।
ज्ञात रहे कि जांगिड दिव्यांग और गौ सेवा जैसी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करते रहे हैं। उनके उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए एपीजे अब्दुल कलाम गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है,








