टुण्डी के विरामपहाडी़ आदिवासी टोला में मांझी हाउस निर्माण कार्य का शिलान्यास लोगों में हर्ष

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : प्रखंड क्षेत्र के पूर्णाडीह पंचायत अंतर्गत विरामपहाडी़ आदिवासी टोला में रविवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम तथा प्रमुख मालती मरांडी मुखिया बसंत नारायण तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में मांझी हाउस (धुमकुडि़या) भवन का दीप प्रज्जवलित कर एवं नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया गया।इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण के दौरान उपस्थित जनता जनार्दन को अपने मुखारविंद से विधायक मथुरा प्रसाद ने कहा कि अबुआ सरकार का मुख्य उद्देश्य है वंचित क्षेत्रों तक विकास को पहुंचा कर एक सशक्त और समृद्ध गांव का निर्माण करना ताकि लोग अपने जीवन काल के भवसागर में सुख की प्राप्ति कर सके।

वही जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम ने कहा कि वर्तमान सरकार आज़ गांवों को कैसे समृद्ध बना सके एवं जीवन स्तर में सुधार हो इसके लिए दिन रात मेहनत कर अबुआ लोगों को सशक्त बनाने में जुटी है जहां आज़ तक विकास नहीं पहुंचा था वहां विकास पहुंचाने वाले हेमंत सोरेन की सरकार ने गांव को शहर से जोड़ने का काम कर दिखाया है। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम, प्रमुख मालती मरांडी, मुखिया बसंत नारायण तिवारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो, विकास महतो,मदन महतो,बबलू सिंह, मांझी हडा़म प्रमोद मुर्मू,जोग मांझी देवा मुर्मू, पिंकू मंडल, मन्नू मुर्मू,लाभूक समिति से अजय मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











