आर्य वीर दल भगतसिंह शाखा पाली के शिविर में पांचवें दिन बच्चों और युवक युवतियों ने सिखे अनुशासन और सैनिक कमांडों प्रशिक्षण के कठीन गुर

घेवरचन्द आर्य
आर्य वीर दल भगतसिंह शाखा सरदार पटेल नगर पाली में चल रहे चरित्र निर्माण एवं कमांडो प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कमांडो प्रशिक्षक कमांडों प्रेम कुमार आर्य द्वारा बच्चों और युवक युवतियों को अनुशासन और सैनिक कमांडों प्रशिक्षण के तहत- वाटर क्रास रस्सी पकड़ कर रास्ते में आने वाले तेज बहाव वाले पानी के उस पार जाना, रिंग क्रास बार कुद कर जम्प लेते हुए रिंग से निकलना, चिताचाल कंटीली झाड़ियां और तारों के निचे से चीते की तरह निकलना, वेस्ट जम्प रास्ते में आने वाले अवरोधकों को जम्प लेते हुए कुद कर पार करना एवं नेटक्रास बार का अभ्यास करवाया गया जिसको करते समय युवक और युवतियों के चेहरे पर मुस्कुराहट और आत्मविश्वास देखते ही बनता है। इससे पूर्व नियमित योग आसन और लाठी संचालन का अभ्यास करवाया गया।

शाखा कोषाध्यक्ष केलाश आर्य ने बताया कि शाखा समाप्ति पर भामाशाहों द्वारा बच्चों को नास्ते के रूप में फल, भुने हुए चने, गुड़ और प्रहलाद राम की और से सरस लस्सी वितरण की जा रही है जिसमें नरसिंह आर्य, महेश बागड़ी, नन्द किशोर शर्मा, मनोज जांगिड़, राकेश शर्मा, मांगीलाल चौहान एवं पार्षद राजू पाल आदि भामाशाहों का सहयोग मिल रहा है।











