News

26 जुलाई से गांधी मैदान में सत्संग का महाकुंभ : देशभर के श्रद्धालुओं को निमंत्रण

  • दीपक जैन

Jethmal B Rathod

जोधपुर :- राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभजी म.सा., राष्ट्र-संत श्री चन्द्रप्रभजी म.सा. एवं डॉ. मुनि श्री शांतिप्रियजी म.सा. का सन 2026 का चातुर्मास धर्मनगरी जोधपुर में होगा। राष्ट्र-संतों के जोधपुर चातुर्मास की घोषणा से न केवल जोधपुर अपितु सम्पूर्ण राजस्थान में खुशी की लहर है।

ज्ञात हो जोधपुर राष्ट्र-संतों की कर्मभूमि है। समय-समय पर जोधपुर में प्रवास एवं चातुर्मास करके आपने इस क्षेत्र का खूब सींचन और पल्लवन किया है। आप पूरे मारवाड़ के लोकप्रिय, सर्वश्रद्धेय संत हैं। जोधपुर में आपका चातुर्मास यानी सत्संग, संस्कार, सेवा और साधना का संगम।राष्ट्र-संतों की दिव्य वाणी का आम जनमानस लाभ ले सके इस दृष्टि से गांधी मैदान बुक किया गया है। जो कि सत्संग के लिए लोकप्रिय है। गांधी मैदान में हजारों श्रद्धालु एक साथ बैठकर सत्संग का लाभ ले सकें, इस हेतु विराट वाटर प्रूफ पांडाल तैयार किया जा रहा है। संबोधि धाम ट्रस्ट ने चातुर्मास के लिए पुरजोर तैयारी शुरू कर दी है।

राष्ट्र-संतों का चातुर्मासिक प्रवेश एवं दिव्य सत्संग की शोभायात्रा 26 जुलाई, रविवार को प्रात : 8.30 बजे समाज-रत्न सुकनराज धारीवाल के आवास डी-97, शास्त्री नगर से होगा। यहाँ से विशाल शोभा-यात्रा के साथ राष्ट्र-संत गाँधी मैदान में प्रवेश और सत्संग का शुभारम्भ करेंगे।

WhatsApp Image 2026 07 07 at 6.08.35 PM

धाम ने बताया कि 26 जुलाई से 16 सितम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 9 से 10.45 बजे तक गांधी मैदान में जीने की कला: दिव्य प्रवचन माला आयोजित है जिसका हर प्रवचन आपके जीवन को एक नई ऊर्जा और उजाला देगा। प्रवचनमाला 7 सप्ताह में नियोजित है – पहला सप्ताह: जीने की राह, दूसरा सप्ताह: सफलता और समृद्धि, तीसरा सप्ताह: सेहत का राज, चौथा सप्ताह: घर-परिवार, पाँचवाँ सप्ताह: धर्म सन्मार्ग, छठा सप्ताह: अध्यात्म-साधना और सातवाँ सप्ताह: पर्यूषण-आराधना। दिव्य सत्संग के दौरान गुरु पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और पर्युषण पर्व के विशेष महोत्सव होंगे। भजन संध्या, रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान, महिला सम्मेलन और संस्कार निर्माण के आयोजन भी शामिल हैं। महावीर वांचन का ऐतिहासिक महोत्सव होगा। शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कीर्तिमान स्थापित करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

संबोधि धाम ट्रस्ट मंडल ने देशभर के सभी गुरुभक्तों को चातुर्मास में आमंत्रित किया है। आवास एवं भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था चातुर्मास स्थल पर उपलब्ध रहेगी।

चातुर्मास स्थल – प्रेम पूरण, 46, तीसरी ए रोड़, सरदारपुरा, जोधपुर मो. 98290 24509, प्रवचन-स्थल – गांधी मैदान, सरदारपुरा, जोधपुर रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मो. 9829022249, 08999103909 पर सम्पर्क कर सकते हैं

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button