
रामनिवास सेन कोशीथल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री बाड़िया श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और मोरपंखों से सजाया गया था रात 12 बजे हुआ जन्मोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय शंखनाद, घंटियों और “जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा पुजारियों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कान्हा को माखन मिश्री ओर मावा केक भोग अर्पित किया गया

भव्य झांकी राधा-कृष्ण, बाल लीला और गोवर्धन की मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं भजन संध्या स्थानीय कलाकारों ने कृष्ण भजन प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बनाया बाल कृष्ण लीला छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया मटकी फोड़ प्रतियोगिता युवाओं ने उत्साह से भाग लिया आयोजन के अंत में हजारों भक्तों के लिए प्रसादी का वितरण किया गया बाड़िया श्याम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी भक्तों, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया पूरे दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही और सभी ने प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया











