मोबाइल रिपेयरिंग सीखकर बनें आत्मनिर्भर, रूडसेट संस्थान सुवाणा में नया बैच शुरू

प्रभूलाल लोहार
भीलवाड़ा। रूडसेट संस्थान, सुवाणा में 7 जुलाई से मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग का नया प्रशिक्षण बैच प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। संस्थान में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मोबाइल हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की व्यावहारिक एवं आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है
जिससे प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अपना स्वयं का मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसाय शुरू कर सकें या इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकें।यदि आप भी मोबाइल रिपेयरिंग का हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, तो रूडसेट संस्थान, सुवाणा में शीघ्र संपर्क कर अपना पंजीकरण करवाएं। सीमित सीटों पर प्रवेश जारी है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन करें।











