उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र के प्रहरियों का प्रदर्शन: पत्रकार सुरक्षा कानून और पारदर्शी विज्ञापन नीति के लिए नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का जोरदार मार्च।

IMG 20260707 WA0022
पत्रकार हितों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का राष्ट्रव्यापी अभियान, कानपुर में पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
कानपुर। नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष/चेयरमैन एम. डी. शर्मा के निर्देशन में देशभर में चलाए जा रहे पत्रकार हितों के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत कानपुर में पत्रकारों, कलमकारों एवं मीडिया कर्मियों ने पत्रकार सुरक्षा एवं सम्मान की मांग को लेकर विशाल पैदल मार्च निकाला तथा जिलाधिकारी कानपुर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार को संबोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
IMG 20260708 WA0002
कार्यक्रम में बड़ी संख्या मेंपत्रकार पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पैदल मार्च के दौरान पत्रकारों ने “पत्रकार एकता जिंदाबाद”, “पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो”, “पत्रकारों को पेंशन दो”, “फर्जी मुकदमे बंद करो”, “स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा लागू करो” जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक संरक्षण प्रदान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
IMG 20260708 WA0014
ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, स्वास्थ्य बीमा एवं विशेष पत्रकार स्वास्थ्य कार्ड, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना, जीवन एवं दुर्घटना बीमा, फर्जी मुकदमों एवं उत्पीड़न पर रोक, राष्ट्रीय मीडिया आयोग के गठन तथा सरकारी विज्ञापनों के समान एवं पारदर्शी वितरण सहित 7 प्रमुख मांगों को शामिल किया गया।
IMG 20260708 WA0013
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. डी. शर्मा ने कहा कि यदि सरकार पत्रकार हितों की इन संवैधानिक एवं न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है, तो नेशनल मीडिया प्रेस क्लब देशव्यापी आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से लगातार संघर्ष करता रहेगा।
IMG 20260708 WA0011
ज्ञापन के समय आए हुए कई वरिष्ठ अधिवक्तगणों ने पत्रकारों की इस संवैधानिक मांगो में सहभागिता निभाते हुए कहा कि पत्रकारों की सभी संवैधानिक मांगे सही है इन्हें लागू कराने में अधिवक्तागण लीगली तरीके से उनके साथ है और इस संघर्ष की लड़ाई में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के साथ बराबर खड़े रहेंगे और उनका अधिकार दिलाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।
IMG 20260708 WA0012
ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत प्रशासन की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि उक्त मांगों को नियमानुसार भारत सरकार तक प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने पत्रकार एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
ChatGPT Image Jul 8 2026 02 25 58 AM
ज्ञापन के समय प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पंडित रविन्द्र शर्मा, मण्डल सलाहकार गोपाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मंडल महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, अधिवक्ता मोर्चा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, व मण्डल उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कटियार, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद जुनेद, मंडल मंत्री पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष अमित कुमार, जिला महामंत्री सुरेश सविता, अधिवक्ता मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रशान्त मिश्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, जिला मंत्री सौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, जिला उपाध्यक्ष (सामाजिक क्लब) शैलेन्द्र शुक्ला, जिला संगठन मंत्री सोहेल मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद शादाब रईस, कानपुर देहात जिला महामंत्री अनिल कुमार, जिला प्रचार मंत्री (सोशल मीडिया) दिनकर, के साथ साथ नंद गोपाल गुप्ता, विनय कनौजिया, जगदीश प्रसाद, शैलेंद्र शुक्ला, अभिलाष शुक्ला, सौरभ मिश्रा, राजन कुमार, अनुराग मिश्रा, मोहम्मद शमी साबरी, राजेश कुमार गुप्ता, राजू उर्फ सूरज, पंकज सोनी, सैफुद्दीन कुरैशी, आशुतोष शर्मा, तकरण अली, अनिल सविता, जय कृष्णा गौतम, अमित कुमार, अनीश कुमार, संदीप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, राघवेंद्र, मनीष सविता, कुणाल सिंह सहित सैकड़ों सदस्य, पदाधिकारी व पत्रकार एवं अधिवक्तागण रहे उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button