भायंदर में साध्वी तपोरेखाश्री म.सा. का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश

Vikram B Rathod
भायंदर पश्चिम स्थित वालचंद हाइट्स में मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को परम पूज्य साध्वी तपोरेखाश्री महाराज साहेब सहित चार साध्वी भगवंतों का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
यह मंगल प्रवेश श्रीमद सिमंधर स्वामी जैन मंदिर से प्रातः 7:30 बजे भव्य शोभायात्रा के रूप में प्रारंभ हुआ। नासिक ढोल की मधुर ध्वनि, जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की भक्तिमय उपस्थिति ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वालचंद हाइट्स पहुंची, जहां साध्वी भगवंतों का भावपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया गया।

साध्वी तपोरेखाश्री महाराज साहेब, परम पूज्य 451 दीक्षा दानेश्वरी आचार्यदेव श्री गुणरत्न सूरीश्वरजी महाराज साहेब के परम विजयी शिष्य रत्न तथा परम पूज्य आचार्यदेव श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी महाराज साहेब की आज्ञानुवर्ती, परम पूज्य 485 शिष्यों की गुरुमाता प्रवर्तिनी पुण्यरेखाश्री महाराज साहेब की सुशिष्या हैं। उनका मूल संबंध पाली जिले के बिजोवा (मारवाड़) से है। उनके सरल, सौम्य एवं तपस्वी व्यक्तित्व से समाज में विशेष श्रद्धा एवं सम्मान का भाव है।
चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, धर्म आराधना, तप, स्वाध्याय एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।
निमंत्रक:
वालचंद हाइट्स, विमलनाथ भगवान जिनालय समिति,
नवरंग होटल के पीछे, भायंदर पश्चिम।











